
राष्ट्रीय फिन स्विमिंग प्रतियोगिता जो पुणे में आयोजित था में आरव शर्मा ने 200 मीटर और 100 मीटर बाय फिंस में गोल्ड मेडल और 50 मीटर अपेनिया में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब हुए है. सान्वी शिवन्या बेहरा ने 50 मीटर अपेनिया में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और सीबीएसई में आरव शर्मा ने 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बिलासपुर कॉरपोरेशन तैराकी संघ सचिव हेमंत सिंह परिहार ने कल रेलवे तरणताल में खिलाड़ियों का किया सम्मान.

स्विमिंग में एनआईएस कोच बने शंकर पांडेय और सागर परिहार
शंकर पांडे एवं सागर सिंह परिहार का स्विमिंग में एनआईएस कोच बनने पर नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट में भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान डॉ अजय सिंह, अमरनाथ सिंह, शांतनु घोष, जी मधु बाबू, मोहन थापा, रमेश बाबू, मुकेश बिहारी घोरे, जगन मोहन और रामदेव बोले उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा इस अवसर पर आरव शर्मा, सान्वी शिवन्या बेहरा, शंकर पांडेय, सागर सिंह परिहार, सतीश सिंह ठाकुर, संतोष पाल, मनोज कश्यप, विनय सिंह, दिनेश सिंह, बीएस यादव का साल और श्री फल द्वारा सम्मान किया गया.
इस अवसर पर सुनील शर्मा ,अरूप धारा जितेंद्र नायडू सुबीर मांझी, चिंतामणी परिहार, राजेश गेडाम, गुप्ता जी, रमा परिहार सुनीता शर्मा, मनीषा सिंह, सोनू सिंह, गीता नायडू, लता मांझी, प्रियंका सिंह, प्रीति धारा, पूनम पाण्डेय आदि उपस्थित थे.



