
नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन राजीव लोचन कॉलेज के खेल मैदान आयोजित हुआ। आगामी राज्य स्तरीय नेटबॉल स्पर्धा के लिए जिला टीम चयन के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 70 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
संघ के पर्यवेक्षक अनिल सिंह के निर्देशन के आधार पर आगामी सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की महिला एवं पुरुष टीमों का चयन कर लिया गया है। इस अवसर पर नेटबॉल खेल के वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थिति थे.
चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग मे चंद्रशेखर, हेमंत, घनश्याम, नीलकमल, पुष्कर, आलोक, दिगेश, खिलेश, विकास, नयन,उज्वल, कामेश है. बालिका वर्ग मे काजल, विनीता, प्रतिज्ञा, दुर्गा, लक्ष्मी, भाग्यश्री, चमेली,कोयल, हीरा, भाषिका, चंचल, दिव्या शामिल है.

