Archery

KHELNEWZ KORBA DESK उर्जाधानी के दो आर्चर फॉरेन एक्सपोजर प्रशिक्षण के तहत तुर्की के लिए हुए चयनित

26वीं जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हाल ही में राजधानी में आयोजित हुआ. प्रतियोगिता में जिले के युवा तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। गितेश यादव पिता धनाऊ यादव ने राज्य स्तरीय स्पर्धा के रिकर्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं युवराज यादव, पिता संतोष यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान हासिल किया। दोनों प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने दमदार प्रदर्शन कर जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप, जयपुर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।

यह दोनों भारतीय टीम के फॉरेन एक्सपोजर प्रशिक्षण के तहत तुर्की में एडवांस ट्रेनिंग के लिए चयनित भी हुए है। इस शानदार उपलब्धि पर राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका तथा छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव आयुष मुरारका ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ प्रेषित किये हैं।

इस अवसर पर कोच भरत यादव, भानु यादव, कृष चौहान, सेद कुमार यादव, देवेंद्र सोनी एवं राहुल यादव ने भी दोनों खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author