Archery

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का राजधानी में हुआ समापन, 20 जिलों से 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

26 वी जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता साइंस कॉलेज के मैदान में 4 अक्टूबर को आयोजित हुआ. राज्य तीरंदाज़ी संघ के महासचिव आयुष मुरारका ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 20 जिलों से 350 तीरंदाज, कोच, मैनेजर और ऑफिसियल ने भाग लिया है. स्पर्धा में विजय तीरंदाज जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो 21से 28 अक्टूबर तक जयपुर में आयोजित होगा में हिस्सेदारी करेंगे.

विजयी तीरंदाजों की सूची इस प्रकार है

श्री मुरारका ने कहा कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बसंत अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इस दौरान अमिताभ दुबे विशेष रूप से मौजूद रहे.

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की उपलब्धियों के क्रम में बताया कि कोरबा के गीतेश यादव का सिलेक्शन तुर्की में आयोजित स्पर्धा के लिए हुआ है. पद्मा साहू, चांदनी साहू, दक्षा ये तीनों नेशनल गेम में मेडटिस्ट है.

स्पर्धा में प्रमुख कोच दुर्गेश नंदनी, अवन कुमार, उमेश बघेल, हीरू साहू, इतवारी राज, राजेंद्र देवांगन, दुर्गेश प्रताप, श्रद्धा, कलावती, प्रभु पोर्ते आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author