
छत्तीसगढ़ बेसबॉल एसोसिएशन एवं जिला संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ स्कूल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, कवर्धा, दंतेवाड़ा, बिलासपुर एवं बेमेतरा जिले के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बिलासपुर और कवर्धा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बिलासपुर की टीम ने कवर्धा को 02-00 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बिलासपुर एवं दंतेवाड़ा के बीच हुआ। बिलासपुर ने दंतेवाड़ा को 05-00 से हराकर बालिका वर्ग का खिताब भी अपने नाम कर लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रिंस भाटिया और प्रदेश सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे कोच एवं मैनेजर जिनमें नेहा जायसवाल, राजा जोशी, उमाशंकर, आशीष यादव, अभिषेक, प्रिंस, भूपेंद्र गड़े, अंजली खलखो को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ कैरोलाइन सत्तूर, संयुक्त सचिव अख्तर खान, सोहेल खान लखन देवांगन, अंकुर राजक, संदीप गाहिरे, विकास यादव, शिशिर निषाद, योगेंद्र यादव, सुधांशु यादव, नेहा यादव, भूमिका श्रीवास, पायल साखरे, शत्रुहन वर्मा, भुवनलाल देवांगन, विशाल बंजारे, संदीप वर्मा एवं आकाश कश्यप सहित बाकी सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाये दिए.
