Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK जिला क्रिकेट संघ की अंडर 14 की सम्भावित टीम घोषित

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार जिला क्रिकेट संघ द्वारा 20 सितंबर को आधारशिला स्कूल में अंडर 14 टीम का ट्रायल लिया गया। जिसके चयनकर्ता एस जावेद, आकाश सिंह, प्रवीण कुमार, अभिनव शर्मा, शिवेन्द्र सिंह, नावेद अली थे और आब्जर्वर के रूप में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से जितेंद्र वेगड़ आए हुए थे.

अंडर 14 के ट्रायल के दौरान कुल 212 खिलाड़ी ट्रॉयल देने पहुंचे थे। जिसमें बिलासपुर के अलावा पेंड्रा, मरवाही, तखतपुर, मुंगेली, जांजगीर, कोटा, मस्तूरी, बिल्हा ,सीपत, लोरमी और मल्हार के खिलाड़ी शामिल थे। ट्रायल की प्रक्रिया सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ. चयनकर्ता द्वारा ट्रायल के अनुसार अंडर 14 कैंप के लिए सम्भावित खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो इस प्रकार है:-

विश्वम दीक्षित, मोनेश कुमार ध्रुव, प्रणय साहू, शिवांश यादव, अनीश राय , जीवन शर्मा, यथार्थ देवांगन, आरोन तिमोथी, मोहित मुरारी झा,अनुज पांडे, कार्तिक आहूजा, मोहम्मद अयान खान, विशेष सोनी, अवनीश शुक्ला, तनिष्क घोरे, स्वर्णिम साईंनाथ केशरी, प्रणीत रयान नंद, अंगद सिंह बाली, अद्वैत गोवर्धन, यश लहरे (पेंड्रा), प्रिंस पटेल, अभिमन्यु सिंह ठाकुर, नितिन कुमार उपाध्याय, शौर्य लहरे, तनिष्क गुरबानी, सिद्धार्थ वर्मा, इश्मान सिंह उपवेजा, उत्कर्ष खांडे , गौरव साहू, सात्विक सिंह, विशेष बोरकर, आर्यन शर्मा, आरव मिश्रा, अर्णव सिंह ठाकुर, स्वास्तिक शर्मा, शोभित घोष( देवरीखुर्द), मोहम्मद रेहान खान, अन्वेष शुक्ला, तनिश लहरे, रणविजय गंगोत्री, अभिनव अवस्थी, राघवेंद्र चौहान, आशुतोष पांडे, आदित्य शुक्ला, देबांगशु सरकार, आयांश कुमार तराना, जहश चुंगानी, आरव दयालानी, चंदन निर्मलकर, कृष्ण आदिले, विराट गंगोत्री, देवांश गोरख, राजवर्धन सिंह चौहान, अंश पंथ, शिवम, सारांश अग्रवाल, सुयश, विनायक उपाध्याय, अयान अंसारी, सात्विक भट्टाचार्जी, प्रशांत चौधरी, रतिक कुमार मसीह, साहिल पंडित, आर्यन टंडन सानिध्य गीडवानी, आयुष कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, शुभ श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, हरि ओम, विराज जांगड़े, अक्षत पांडे, दक्ष यादव, अद्वित वाल्के, हार्दिक गुप्ता, वेदांत यादव, आलोक नायर, हार्दिक सिंह ठाकुर, सैम मतलानी, निश्चल रात्रे, यश कुमार पांडे, आयुष्मान सिंह, अनिवर्थ सिंह, अनय प्रताप सिंह, आंजनेय प्रताप सिंह ठाकुर, कलश सिंह चौहान, बशिष्ठ नामदेव, मनरूप सिंह, अनिरुद्ध सिंह चौहान, अनादि जायसवाल, समर्थ हिरवानी शामिल है।

सभी चयनित खिलाड़ी 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे साइंस कॉलेज, सरकंडा में आयोजित कैंप में सफ़ेद वेशभूषा में उपस्थित होंगे. कैंप के दौरान सिलेक्शन मैच भी कराया जाएगा जिसके प्रदर्शन के आधार पर बिलासपुर की टीम बनाई जाएगी. ट्रायल के समय छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह, शरद मुरारका, आनंद तावड़कर, सुशांत शुक्ला, सौरभ राय उपस्थित थे. यह सभी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author