
चौथी राज्य स्तरीय लैक्रॉस प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी लारा में 26 से 28 सितम्बर तक सब जूनियर, जूनियर 27 से 29 सितंबर और सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग का 28 से 30 सितंबर तक आयोजित किया गया. जिसमें प्रदेश से लैक्रॉस खिलाड़ियों ने भाग लिया. सभी वर्गों में रायगढ़ जिले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनी.
लैक्रॉस एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के सेक्रेटरी देव अवतार चौधरी ने बताया कि आगरा में अक्टूबर होने वाले ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिये इस स्पर्धा के आधार पर चयन किया जायेगा. अखिल भारतीय स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी फ्लोरिडा अमेरिका में होने वाले अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस चैंपियनशिप में भाग में लेंगे.
Please follow and like us:
