
डी.पी.विप्र महाविद्मालय की मेज़बानी में आयोजित अन्तर्महाविद्मालयीन प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ विद्यालय मैदान में 28 सितम्बर को आयोजित हुआ। जिसमें पुरुष वर्ग में 8 टीम और महिला वर्ग में 3 टीमों ने भाग लिया. साथ ही 5 कॉलेज के खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लिए। प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला टीम के मुकाबले द्वारा किया गया. जिसमें लीग पद्वति द्वारा मैच कराया गया.

स्पर्धा में डी.पी.विप्र. महाविद्यालय की महीला टीम बनी विजेता और शा. पातालेश्वर महावि. मस्तुरी उप विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला डी.एल.एस. महाविद्या. और डी.पी.विप्र. के मध्य खेला गया. जिसमें मेज़बान टीम विजेता हुई और डी.एल. एस. को उपविजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ। दोनों वर्गों में डी. पी. विप्र. कॉलेज की टीम का दबदबा कायम रहा । प्राचार्य डॉ तम्बोली ने डीपी विप्र के दोनों वर्गो के खिलाड़ियों को बधाई दिए.

यह जानकारी कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डॉ अजय यादव द्वारा दिया गया । प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि एयू के शा.शि. विभाग के संचालक डाॅ. प्रमोद तिवारी रहे. अध्यक्षता डाॅ. एम. एस. तम्बोली प्राचार्य डी. पी. विप्र. महाविद्या. और विशिष्ट अतिथि के रुप में प्राध्यापक विप्र कॉलेज नितीश चौबे उपस्थित थे. इस अवसर पर वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. एस. पवार, डाॅ. बसंत अंचल, मुकेश घोरे, डाॅ.आलोक शर्मा, आशीष बाजपेयी, डाॅ. देवर्षि चौबे, मुकेश गोयल, सी. पी. सिंह, शर्मा जी, अमित मानिकपुरी, देवेंद्र सन्नार्ड, अरविन्द सिंह आदि मौजुद थे ।
