Kabaddi

KHELNEWZ RAIPUR DESK एशियन गेम्स की कबड्डी चैंपियन संजू देवी ने उप मुख्यमंत्री से किया सौजन्य भेंट, श्री साव ने भारतीय कबड्डी महिला टीम के सदस्य के रूप में उनकी उपलब्धियों को सराहा

जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी में देश को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने कल नवा रायपुर स्थित शासकीय आवास/ कार्यालय में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से भेंट की. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने संजू देवी की माता अमरीका बाई एवं पिता श्री रामजी से भी भेंट कर उनका भी अभिनंदन किया।

डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि संजू देवी ने भारत के साथ ही छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता को अपने खेल प्रदर्शन से गौरवान्वित करने पर उन्हें बहुत शुभकामनाएं। श्री साव ने इस सौजन्य भेंट के दौरान संजू देवी से एशियन गेम्स में मिले उनके अनुभव को जाना। पूरे टूर्नामेंट की अजेय विजयी यात्रा के बारे में उन्होंने बताया, कैसे पैंतरे अपनाकर प्रतिद्वंद्वीयों को उन्होंने चित किया इसके बारे में अपने अभाव को उन्होंने साझा किया.

श्री साव ने कहा कि संजू देवी का एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभव का लाभ निश्चीत रूप से छत्तीसगढ़ के अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author