
राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा सप्रे शाला में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित “स्व. श्रीमती शारदा पंडित स्मृति” प्रतियोगिता संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल की रिटायर्ड प्रिंसिपल सुश्री शोभा पंडित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की सह सचिव सुश्री रेणुका सुब्बा ने किया तथा विशेष अतिथि संघ की सह सचिव सुश्री गीता पंडित थी । मंच पर संघ के उपाध्यक्ष, प्रदीप जोशी, विनय बैसवाड़े उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के सभी वर्गों के सुपर लीग के अंतिम परिणाम में
सीनियर (पुरुष) वर्ग:- विजेता सागर घाटगे, उपविजेता विशाल डेकाटे 3-0, तृतीय रामजी कुमारसीनियर (महिला) वर्ग विजेता प्रज्ञा पाठक, उपविजेता समाया पांडे 3-2, तृतीय आरना खोटेले

U17 (जुनियर) बालक वर्ग विजेता श्रेष्ठ मिश्रा, उपविजेता तेजस जादवानी 3-2, तृतीय कवीश काला
यूथ U-17 (जुनियर) बालिका वर्ग विजेता समाया पांडे, उपविजेता लावण्या पांडे 3-0, तृतीय इशी मिश्रा
यूथ U-13 (कैडेट) बालक वर्ग विजेता विवान बैसवाड़े, उपविजेता अद्विक सिंह सेंगर 3-0, तृतीय नीरव तिवारी
यूथ U-13 (कैडेट) बालिका वर्ग विजेता महवीन अंसारी, उपविजेता इशी मिश्रा 3-2, तृतीय आरना ठाकुर
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अरुण बावरिया एवं सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, पी.एन. मजुमदार थे। इस अवसर पर प्रवीण निरापुरे, सुश्री सुरभि मोदी, प्रियंक पांडे, परिवेश मिश्रा, रसीद अंसारी, एनआईएस कोच युवराज सिंह, अंशुमान शर्मा, पुलकित यदु एवं अन्य उपस्थित थे. यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।
