26 वीं राज्य स्तरीय शालेय 14 वर्ष बैडमिंटन प्रतियोगिता राजनांदगांव में 24 से 27 सितम्बर तक आयोजित है. जिसमें सिंगल एवं डबल्स में खरसिया के हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी छात्र हर्षित ने बिलासपुर संभाग की ओर से भाग लेते हुए यह उपलब्धि हासिल किया है.

इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर एल कुजूर, बी आर सी प्रदीप साहू, विकास खंड खेल अधिकारी राम गोपाल पटेल, हालाहुली स्कूल के प्राचार्य यू डी वैष्णव, व्यायाम शिक्षक कुलदीप टोप्पो आदि ने बधाई दिए.
Please follow and like us:


