पं रविवि के तत्वाधान में शास जे योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज द्वारा अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन नेताजी सुभाष स्टेडियम में किया गया. स्पर्धा का उदघाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजलि भटनागर ने किया. स्पर्धा के मुख्य निर्णायक सीनियर बॉक्सिंग कोच नवीन दास एवं हिमांशु पांडे थे.

इस अवसर पर लगभग 20 महाविद्यालय के अधिकारी व खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस दौरान रिटायर्ड क्रीड़ा अधिकारी डॉ रामानंद यदु, डॉ प्रमोद मेने, डॉ विवेक मिश्रा प्रिंसिपल नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन अतिथि के रूप में उपस्थित थे. आयोजन सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी छत्तीसगढ़ कॉलेज रूपेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में पं रविवि की महिला एवं पुरुष टीम का चयन किया गया.
READ THIS IMPORTANT ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-raipur-desk-%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a1%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%9f/: KHELNEWZ RAIPUR DESK अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ कॉलेज की मेज़बानी में आज हुआ संपन्नपुरुष वर्ग
46-50किलो वर्ग में राजकुमार शास संस्कृत महा, 50-55 किलो वर्ग में शुभम,अग्रसेन महा, 55-60 किलो दिनेश यदु, 60-65 किलो हर्ष सोनकर, 65-70 किलो हिमांशु सोनी, 70-75 अभय कुमार -सभी शास पी जी महा धमतरी, 85-90 आकर्ष बिवलकर एवं 90+ में नमन तिवारी दोनों पेलोटी कॉलेज रायपुर रहे.
महिला वर्ग
48-51 किलो वर्ग हर्षा सेन, 51-54 किलो ज्योतिका प्रमोद पिल्लै दोनों जे योगानंदम छत्तीसगढ़ महा रायपुर,54-57 किलो सुष्मिता नायक, युटीडी पं रविवि,57-60 किलो पूजा ध्रुव शास दू ब महिला महा. 60-65 तन्वी साहू, गुरुकुल कन्या महा., 65-70 किलो वर्ग में ईशा बैस शास पीजी महा. कुरुद का चयन पं रविवि की टीम में हुआ है.

