Boxing

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में भारत माता स्कुल के खिलाड़ी ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन धमतरी में किया गया। प्रतियोगिता में भारत माता स्कुल के के छात्र रघुवीर सिंह ने बॉक्सिंग की अंडर-17 के 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे।

फाइनल मुकाबले में रघुवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट (KO) के माध्यम से मुकाबला अपने नाम किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इस प्रदर्शन के आधार पर रघुवीर का राष्ट्रीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वे अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मणिपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

वेटलिफ्टिंग के ओपन स्पर्धा में स्कुल के खिलाड़ी सुब्रतो ने जीता दो रजत पदक

स्कुल के ही के छात्र सुब्रतो घोष ने वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) द्वारा कांकेर में 11 से 13 सितंबर तक यह स्पर्धा आयोजित किया गया था.

सुब्रतो ने 105 किलोग्राम से अधिक वर्ग में हिस्सा लिया.प्रतियोगिता में उन्होंने स्नैच में 94 किलोग्राम तथा क्लीन और जर्क में 120 किलोग्राम वजन के साथ कुल 214 किलोग्राम का स्कोर बनाया और द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल जीते।

विद्यालय के प्राचार्य फादर सलीन पी ने खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author