पटरी पार क्षेत्र के चिखली स्कूल मैदान में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के दो खिलाड़ी जान्हवी मेश्राम एवं भावेश निषाद का चयन 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए दुर्ग संभागीय हॉकी दल में हुआ है। दोनों खिलाड़ी जूनियर वर्ग में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जूनियर बालक वर्ग में भावेश निषाद राजनांदगांव के अनुभवी एनआईएस कोच अनुराग श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। टीम के मैनेजर के रूप में योगेश द्विवेदी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में जान्हवी मेश्राम के कोच के रूप में जावेद खान तथा मैनेजर के रूप में महिमा यादव टीम के साथ रहेंगी।
Please follow and like us:


