राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता बॉयज़ और गर्ल्स का वर्ग-17 वर्ष 24 से 27 सितम्बर तक राजनांदगांव में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने बिलासपुर संभाग की टीम आज रवाना हुई।

टीम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौर से 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में प्रज्ञा साहू, रिया खलखो, रजनी लकड़ा, ज्योति तिर्की, गुंजन मिंज और तेजस्वी यादव और बालक वर्ग में गोपाल पैकरा, रोशन मिंज और नीलम लकड़ा का चयन हुआ है । संस्था के व्यायाम शिक्षक सुभाष त्रिपाठी है.
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन पर संस्था के प्राचार्य सी. के. धृतलहरे, मनीषा मिश्रा, तुलाराम भास्कर, हेमकांति नायक, मधु जायसवाल, सरिता तिवारी, नीलिमा मिश्रा, सरोजनी साहू, श्वेता उपाध्याय, आरती अग्रवाल, संगीता बघेल, अर्चना सिंगरौल, रजनी सिंह, प्रीति मसीह, सोनल राय, सुनीता धुर्वे, ऋचा वैष्णव, योगेश पाण्डेय अंजु मौर्य, अन्वया पाण्डेय, दुष्यन्त दीवान, बर्जन लाल टप्पू, हितेश वैष्णव, हनिष डेविड, प्रियरंजन एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दिए.


