Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK वरुण सिंह भुई तथा मयंक वर्मा कर्नल सी के नायुडु रेस्ट ऑफ इंडिया अंडर- 23 टीम में हुए चयनित

बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट चयन समिति ने शेष भारत की अंडर-23 टीम चुनी है. जो कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी चौंपियन तमिलनाडु से भिड़ेगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में 1 से 4 अक्टूबर तक होगा।छत्तीसगढ़ के रणजी तथा अंडर 23 खिलाडी वरुण सिंह भुई तथा मयंक वर्मा का चयन कर्नल सी के नायुडु शेष भारत अंडर 23 टीम में किया गया है।

बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सी के नायुडु ट्राफी 2025-26 में दोनों ही खिलाड़ीयों ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके आधार पर दोनों का चयनशेष भारत टीम हेतु किया गया ।बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज वरुण सिंह भुई ने कर्नल सी के नायुडु ट्राफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुये 8 मैचों की 15 पारीयों में 2.79 की औसत से गेंदबाजी करते हुये 41 विकेट प्राप्त किये थे. जिसमें 3 बार एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट प्राप्त किये। साथ ही वरुण ने कर्नल सी के नायुडु ट्राफी 2025-26 में सर्वाधिक विकेट लेने में संपूर्ण भारत में तिसरे स्थान प्राप्त किया था.

विकेट किपर बल्लेबाज मयंक वर्मा ने कर्नल सी के नायुडु ट्राफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुये 6 मैचों की 12 पारीयों में 632 रन बनाये जिसमें 1 शतक तथा 4 अर्धशतक शामील है। उन्होनें कर्नाटक के विरुद्ध शानदार 164 रन की पारी भी खेली।

शेष भारत टीम लिस्ट निम्नांकित है

प्रियांशु मोलिया (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आयुष जेठवा, मनन भट, दिग्विजय पाटिल, रक्सित मेहता, अरवेल्ली अवनीश राव, मयंक वर्मा, इमानियोट सिंह चहल, चंद्रराज राठौड़, वरुण सिंह भुई, गणेश सुथार, निखिल गिरी, चेतन शर्मा, जी सुमित शामिल है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *