badminton

KHELNEWZ RAIPUR DESK जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित सब जूनियर स्पर्धा के गर्ल्स वर्ग में सानवी गुप्ता ने जीता दोहरा खिताब

जिला बैडमिंटन संघ द्वारा सप्रे शाला हॉल में आयोजित सब जूनियर स्पर्धा के फायनल मुकाबले आज राजधानी में संपन्न हुए. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वेश कुमार (प्रबंध निदेशक, राज्य औद्योगिक विकास निगम) व विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता राजगोपालन (अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी) एवं श्री राजागोपालन (पूर्व रणजी ट्राॅफी क्रिकेटर) थे। इस दौरान संघ से श्रीमती कविता दीक्षित, श्री अनुराग दीक्षित व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

स्पर्धा के परिणाम में

15 वर्ष आयु समूह बालिका एकल सानवी गुप्ता ने संस्कृति शुक्ला को 15-8,15-8 से हराया।

15 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग एकल शाश्वत श्री मिश्रा ने कृषव भटनागर को 15-6,15-8 से हराया।

17 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग एकल – श्रेयांश पाठक ने दीप पटेल को 15-8,15-10 से हराया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *