Kick Boxing

KHELNEWZ KORBA DESK नेशनल किकबॉक्सिंग स्पर्धा में राज्य के खिलाड़ियों ने जीते 7 स्वर्ण, सहित कुल 45 पदक

वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश एसोसियेशन के तत्वाधान में इंदौर में 8 से 12 सितंबर तक सीनियर (महिला-पुरुष) वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से 700 से अधिक खिलाड़ीयो ने हिस्सा लिया।

IMPORTANT ARTICLE READ NOW https://khelnewz.in/khelnewz-raipur-desk-%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa/: KHELNEWZ KORBA DESK नेशनल किकबॉक्सिंग स्पर्धा में राज्य के खिलाड़ियों ने जीते 7 स्वर्ण, सहित कुल 45 पदक

स्पर्धा में राज्य के विभिन्न जिलों के 67 महिला पुरुष खिलाड़ीयो ने विभिन्न वजन वर्गो में हिस्सा लिया. टीम के साथ संघ के आकाश गुरुदिवान, ऑफिसियल मनीष बाग, प्रभात साहू, जुनैद आलम, मयंक डडसेना शामिल हुए. टीम ने 7 स्वर्ण, 12 रजत एवं 26 कांस्य सहित कुल 45 पदक जीते।

जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा से 8 खिलाड़ियों ने उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। महिला वर्ग में लोकिता चौहान ने एक स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीता। श्रेया शुक्ला ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हुफैजा फातिमा एवं प्रतिभा राय ने क्रमशः रजत एवं कांस्य पदक जीते. पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकुश लाल यादव ने रजत एवं कांस्य पदक जीता। जगदीश यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, संस्थापक तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, बाल गोविन्द जायसवाल, रविन्द्र दुबे, राघुनाथ नायक, श्रीमती सावित्री डडसेना, वेंकटेश दास मानिकपुरी, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहाना फातिमा, शैलेश सिंह सोमवंशी, शुभम यादव, विकास नामदेव, अशोक साहू, रितेश साहा, रमेश साहू , हिमांशु यादव, तुषार सिंह, सोमेश साहू, रमनदीप सिंह, आदित्या पाल,आँचल सिंह, स्नेहा सिदार, आदि ने शुभकामनाएं दिए।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *