chess

KHELNEWZ DURG DESK संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 56 खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप में हुआ चयन

जी एच रायसोनी एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला संघ द्वारा खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित स्पर्धा का हुआ समापन.

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुण वोरा थे। अध्यक्षता कैलाश जैन बरमेचा एवं विशिष्ट अतिथि दाऊ चंद्रिका दत्त चंद्राकर, इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन, अनीस अंसारी, फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, ऋषि साहू उपस्थित थे।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि स्पर्धा में संभाग के 164 स्कूली खिलाड़ियों ने भाग लिया था. जिसमें कुल 50 हजार रुपए नगद एवं विजेताओं को ट्रॉफी, मोमेंटो एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

स्पर्धा में अंडर 7, 9, 11, 13, 15, 17 एवं अंडर 19 वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में खेली गई। सभी वर्गों के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले कुल 56 खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा में प्रवेश की पात्रता रखेंगे।

अंडर 19 बालक वर्ग में प्रथम शिवन रॉय द्वितीय आदर्श जायसवाल, तृतीय शिवम शर्मा बालिका वर्ग में गायत्री गुप्ता द्वितीय प्रणाली निर्मल, तृतीय प्रियंका यादव ।

अंडर 17 बालक वर्ग में प्रथम साहिल पटेल द्वितीय सालिक नवाज मनिहार तृतीय प्रतीक सिंह ठाकुर चतुर्थ कार्तिक चौधरी बालिका वर्ग में प्रथम अदिति शर्मा द्वितीय आयशा परवीन तृतीय पूर्वी पटेल चतुर्थ वेदिता वर्मा ।

अंडर 15 बालक वर्ग में प्रथम शुभम सिंह द्वितीय ईशान सैनी तृतीय गुणवंत साहू चतुर्थ अभिनव सिंह राजपूत बालिका वर्ग में प्रथम परिधि लिलहारे द्वितीय कासवी जैन तृतीय चारवी माण्डले चतुर्थ किमाया चंगुलानी।

अंडर 13 बालक वर्ग में प्रथम प्रांजल सिंह द्वितीय शिल्प कुमार घोड़ेसवार तृतीय नेहुल कुमार निर्मल चतुर्थ रेयांश वर्मा बालिका वर्ग में प्रथम इशिका मड़के द्वितीय राशि वरुणकर तृतीय लक्षिता राठी चतुर्थ अर्निका पारख ।

अंडर 11 बालक वर्ग में प्रथम अवनीत सिंह गौर द्वितीय अन्वित श्रीवास्तव तृतीय सर्वेश लिलहारे चतुर्थ चनवीर सिंग बालिका वर्ग में प्रथम मानस्वी शर्मा द्वितीय अनिका पटेल तृतीय श्रिया भारद्वाज चतुर्थ वंशिका ।

अंडर 9 बालक वर्ग में प्रथम पारस यादव द्वितीय तुषार यादव तृतीय शाक्य निशांत सूर्य चतुर्थ शौर्य लोहिया बालिका वर्ग में प्रथम इधिका वरुणकर द्वितीय अविका धर्माधिकारी तृतीय आन्या सिंह चतुर्थ अवनी पांडे ।

अंडर 7 बालक वर्ग में प्रथम मेदांश सोरी द्वितीय हरदीप सिंग सचदेव तृतीय शौर्य नायक चतुर्थ वंश खंडेलवाल बालिका वर्ग में प्रथम शान्वी झा द्वितीय श्रेष्ठा भारद्वाज तृतीय गुरप्रिया कौर चतुर्थ रिधिमा ।

स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं मुदिता पांडे, सुरेश होता, धीरज चावरे, दिव्यांशु उपाध्याय,हेमा नागेश्वर, विक्रम सिंह राजपूत थे । आयोजन में संघ के दिनेश जैन, गुलाब चौहान, सुदीप एवं अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।स्पर्धा के अंत में अतिथियों को जिला शतरंज संघ की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला संघ के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *