chess

KHELNEWZ DURG DESK स्टेट जूनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप की हुई शुरुआत, स्पर्धा में कुल 190 खिलाड़ी कर रहे है शिरकत

आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से जैन भवन सेक्टर 6 भिलाई में 14 से 16 अगस्त तक आयोजित स्टेट जूनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप का शुभारंभ हुआ.

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में स्पर्धा की शुरुआत हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ श्रीमती मानसी गुलाटी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश जैन बरमेचा व इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन उपस्थित थे।

जिला संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी ने स्पर्धा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा में प्रदेश के 17 जिलों से कुल 190 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के 86 रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी भी शामिल है। स्पर्धा कुल 8 चक्रों में खेली जाएगी।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, ओमप्रकाश बंदे, सीनियर नेशनल आर्बिटर विक्रम सिंह राजपूत, चंदन विश्वकर्मा और मनोज साहू है।

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत ईश्वर सिंह राजपूत, तुलसी सोनी,अनिल शर्मा,सुबोध कुमार सिंह, दीपांकर सेन गुप्ता, सुरेन्द्र बल्लेवार द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया । कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को प्रदेश शतरंज संघ एवं जिला संघ द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *