30 वे वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है. विश्व स्तर की इस स्पर्धा में वर्ल्ड के टॉप रैंक प्लेयर्स पांच अलग अलग श्रेणी में इस स्पर्धा में हिस्सा लेंगे. इस स्पर्धा में 56 देश के 461 खिलाड़ी व तक़रीबन 150 से अधिक ऑफिसियल्स भाग लेंगे.
इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के कार्यकारी सदस्य प्रताप भट्टाचार्य का चयन टेक्निकल ऑफिसियल के तौर पर हुआ है. ज्ञात हो कि श्री भट्टाचार्य छत्तीसगढ़ के एकमात्र ग्रेड वन नेशनल अम्पायर और रेफरी है.
Please follow and like us:


