छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर एवं मास्टर्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी विमल नायर एवं अजीत बेनर्जी को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा कानपुर में 16 से 23 अगस्त तक आयोजित UTT नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंपायर के रूप में नामित किया गया है।

यह प्रतियोगिता सीनियर पुरुष एवं महिला एकल, यूथ UNDER-19 (यूथ), यूथ UNDER-17 (जुनियर), यूथ UNDER-15 (सब जुनियर), यूथ UNDER-13 (कैडेट), यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जा रही है।
इसके पूर्व भी विमल नायर एवं अजीत बेनर्जी ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अम्पायर के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके है। इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दिए. यह जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दिया.
