एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ एवं जिला संघ के संयुक्त तत्वावधान में बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में पांचवीं राज्य स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता भारत के महान भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि तथा देश में भाला फेंक खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता में कुल 173 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 125 बालक एवं 48 बालिकाएँ शामिल थीं।
स्पर्धा के परिणाम
अंडर-14 बालक:
प्रथम– लक्की यादव , द्वितीय– रोहन पटेल , तृतीय– अंश पानीकर. अंडर-14 बालिका: प्रथम– मेघा , द्वितीय– सोनिया, तृतीय– इवा राय.
अंडर-16 बालक: प्रथम– आशीष, द्वितीय– युवराज पंडित, तृतीय– कान्हा साहू अंडर-16 बालिका: प्रथम– धनेश्वरी, द्वितीय– जीविका , तृतीय– मानवी ध्रुव.
अंडर-18 बालक: प्रथम–देवलाल , द्वितीय– नरेश कुमार, तृतीय– अनुराग सिंह.अंडर-18 बालिका: प्रथम– हिमानी मोहने, द्वितीय–शीतल कुशवाहा, तृतीय– किरण.
अंडर-20 बालक: प्रथम– अभय कुमार, द्वितीय– हिमांशु तिवारी, तृतीय– मोहित.
अंडर-20 बालिका: प्रथम– आकांक्षा मधुकर, द्वितीय- शारदा चतुर्वेदी , तृतीय– आंचल पाटले. अंडर-23 बालक: प्रथम– कृष्णा साहू , द्वितीय– मनीष कुमार , तृतीय– रामगोपाल.
अंडर-23 बालिका: प्रथम– ब्यूटी सिंह, द्वितीय– तान्या केवट , तृतीय– निहारिका.सीनियर पुरुष: प्रथम– गिरधारी , द्वितीय– दीपेश एवं तृतीय– चंद्र प्रकाश
सीनियर महिला : प्रथम – आँचल भगत, द्वितीय – तुलिका ठाकुर एवं तृतीय – निशा दुबे. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया।

