संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल बालक 14,17 और 19 वर्ष की प्रतियोगिता 11 अगस्त को मिनी स्टेडियम हैंडबॉल प्रांगण में आयोजित हुआ. संयोजक प्राचार्य आर के कुर्रे, सहसंयोजक सैयद इमरान अली व्यायाम शिक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.
इस प्रतियोगिता में रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बलौदा बाजार सहित मेजबान महासमुंद जिले की टीम भाग लिया. तीनों वर्गों में महासमुंद जिला की टीम फाइनल विजेता होने का गौरव प्राप्त किया.
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने पर खिलाड़ी सोनिया बंदे का स्थानीय विधायक के द्वारा शाल, श्रीफल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सभी अतिथियों को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया.

Please follow and like us:
