Cricket

KHELNEWZ DURG DESK जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-14 एवं 16 का ट्रायल कल

छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड के कैलेंडर अनुसार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में सत्र 2026 के लिए अंडर-14 एवं अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।पूर्व निर्धारित 09 अगस्त को होने वाला ट्रायल बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब उक्त ट्रायल 12 अगस्त को पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम, अंडर-14 का ट्रायल सुबह 8:30 एवं अंडर-16 वर्ग का ट्रायल सुबह 11:30 बजे होगा।

खिलाड़ियों का बैटिंग, बॉलिंग, विकेटकीपिंग एवं फील्डिंग ट्रायल के दौरान परखा जायेगा।

ट्रायल हेतु आवश्यक दस्तावेज-

रजिस्ट्रेशन फॉर्म-

डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र-

आधार कार्ड-

स्कूल की मार्कशीट-

छत्तीसगढ़ में जन्मे खिलाड़ियों के लिए पिछले 5 वर्षों की फोटो कॉपी अथवा पिछले 10 वर्षों की मार्कशीट की फोटो कॉपी जमा करना अनिवार्य होगा

पंजीयन शुल्क ₹500/- निर्धारित है

पंजीयन के समय सत्यापन हेतु सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

ट्रायल हेतु पात्रता अंडर-14 के लिए 01 सितंबर 2012 से 30 अगस्त 2014 के मध्य जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।अंडर-16 हेतु 01 सितंबर 2011 से 30 अगस्त 2013 के मध्य जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सभी खिलाड़ी को क्रिकेट गणवेश एवं आवश्यक किट के साथ उपस्थित होना होगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *