Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK केन्द्रीय विद्यालय की तैराक क्षात्रा आराध्या सिंह राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए बैंगलोर रवाना

केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा नवमी की छात्रा आराध्या सिंह परिहार का चयन बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी खेल उत्सव जो कि 7 से 11 अगस्त तक आयोजित है के लिए हुआ है. आराध्या इस प्रतियोगिता में 50 मी फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 100 मी फ्री स्टाइल में अपना इवेंट करेंगी.

आराध्या प्रति दिन अपना अभ्यास रेलवे स्वीमिंग पूल में कोच हेमन्त सिंह परिहार, शंकर पाण्डेय व संतोष पाल के मार्गदर्शन में करती है. आराध्या लगातार चौथीं बार राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची है. इसके पूर्व पुणे, नई दिल्ली, बैंगलोर में हुए नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी है. इस अवसर पर शालेय परिवार की ओर से उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया गया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *