पिछली विजेता युगान्तर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालक अंडर 19 बास्केटबाॅल टीम सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में एक बार फिर जीता स्वर्ण पदक. फाइनल में टीम ने सिलीगुड़ी की टीम को 49-18 से परास्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

स्कूल के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने बताया कि युगन्तर स्कूल की टीम पिछले कई वर्षो से क्लस्टर और नेशनल चैंपियन है। विजेता टीम में ये खिलाड़ी रहे शामिल- शुभम सिंह (कप्तान ), हिमांशु सिंह, कालवा सर्वग्या राव, रूहान, कालवा अथर्व राव, अथर्व प्रताप सिंह, चिराग चंदेल, धर्मवीर सिंह, सुजल प्रजापत, वीं यशवंथ, ज्ञानेश्वर वीं, युवान सारड़ा,। टीम के कोच इंटरनेशनल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव, अस्सिस्टेंट कोच नवनीत द्विवेदी।
Please follow and like us:

