Sport News

SPECIAL ARTICLE खेल न्यूज़ द्वारा प्रकाशित पत्रिका सुपर रेड को राज्य कबड्डी संघ के दिग्गजों ने सराहा

खेल न्यूज़ द्वारा प्रकाशित कबड्डी पर वार्षिक पत्रिका का विशेष संस्करण सुपर रेड को प्रदेश के कबड्डी के खिलाड़ियों, संघ के सम्मानित सदस्यों व खेल प्रेमियों का विशेष प्रेम प्राप्त हो रहा है. इस खास पत्रिका में राज्य कबड्डी से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों व आज की उपलब्धियों एवं कबड्डी खेल से जुड़े खास जानकारियों को बहुत रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है.

खेल न्यूज़ का यह प्रयास है कि राज्य कबड्डी संघ के अपने स्थापना से अब तक के गौरवपूर्ण यात्रा की जानकारी सभी तक सही माध्यम से पहुंचे. छत्तीसगढ़ के सभी जिला, ब्लॉक व ग्रामीण स्तर तक इस पत्रिका की प्रतियो को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

यह प्रतिवर्ष वार्षिक संस्करण के रूप में प्रकाशित होगा और जिस प्रकार इस वर्ष के कवर पेज पर संजू देवी को उनके शानदार परफॉरमेंस के लिए स्थान दिया गया है आगे तमाम उभरते कबड्डी के खिलाड़ियों को खेल न्यूज़ ऐसे ही प्रोत्साहित करने के कार्य को करते रहेंगे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author