अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा का चयन एशियन कैडेट एंड जूनियर जूडो चैंपियनशिप में रेफरी के रूप में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 16 से 19 जुलाई तक अम्मान (जॉर्डन) में आयोजित होगी। किरण शर्मा 13 जुलाई को भारत से जॉर्डन के लिए रवाना होंगी।
इस प्रतियोगिता में उन्हें रेफरी के रूप में आमंत्रित किया गया है, जहां वे विभिन्न देशों के जुडो खिलाड़ियों के मुकाबलों में निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। इससे पूर्व भी किरण अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष, किरण शर्मा के कोच एवं प्रेरणास्रोत अरुण द्विवेदी तथा संघ के महासचिव संभूराम सोनी ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Please follow and like us:
