netball

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK जूनियर नेटबॉल टीम का सिलेक्शन ट्रायल 1 मार्च को गांधी स्टेडियम में

नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में जूनियर वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम चयन हेतु सिलेक्शन ट्रायल 1 मार्च को गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जूनियर वर्ग में ट्रेडिशनल, फास्ट-फाइव एवं मिक्स नेटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता की घोषणा की गई है, जो 24 से 31 मार्च तक मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) में आयोजित होगी।

सरगुजा संभाग अंतर्गत सरगुजा, सूरजपुर एवं जशपुर जिले के खिलाड़ी एवं सरगुजा संबंधित खिलाड़ी भी ट्रायल में भाग लेंगे. खिलाड़ियों के पास NFI रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य है. ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिन्होंने राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया हो।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *