Sport News

KHELNEWZ SURAJPUR DESK अंतर्राष्ट्रीय रेफरी गौस बेग पुलिस गेम्स स्पर्धा में होंगे निर्णायक

ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा 74 वीं अंतर ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 23 से 27 फरवरी त्रिवेंद्रम (केरल) में आयोजित की जा रही है. जिसमें देश के सभी राज्यों की महिला एवं पुरुष टीमों के अलावा बी.एस.एफ. सी.आई.एस.एफ . सी.आर.पी.एफ. आई.टी.बी.पी. के टीमें भाग ले रही है.

वालीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सरगुजा संभाग के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी सूरजपुर जिले के मोहम्मद गौस बेग का चयन किया गया है। जो छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विदित हो कि गौस बेग को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के मैचो साथ-साथ वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित‌ भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, नेशनल गेम्स, फेडरेशन कप, यूथ चैंपियनशिप, जूनियर चैंपियनशिप ,सब जूनियर चैंपियनशिप, मिनी चैंपियनशिप के अलावा अंतर सर्विसेज प्रतियोगिता के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिताओं के सैकड़ो मैंचो में रेफरी के रूप में सफलतापूर्वक कार्य को निभा चुके है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author