ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल प्रतियोगिता में जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ियों का चयन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष टीम में हुआ है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला वुडबॉल संघ के खिलाड़ी विगत कई वर्षों से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।
पुरुष वर्ग में प्रीतम जायसवाल, संदीप सिन्हा, प्रियांशु कुशवाहा, दीपक, निखिल गुप्ता एवं निशांत भगत तथा महिला वर्ग में अंजिल प्रीति टोप्पो, स्नेहा जायसवाल, श्रीजल जायसवाल, साक्षी कुमारी, मोनालिसा तिग्गा एवं उर्मिला एक्का शामिल है।
Please follow and like us:
