Archery

KHELNEWZ SARGUJA DESK अंतर्महाविद्यालय तीरंदाजी ट्रायल के.आर. टेक्निकल कॉलेज में हुआ आयोजन

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार के.आर. टेक्निकल कॉलेज ने आज अंतरमहाविद्यालय तीरंदाजी (महिला/पुरुष) का ट्रायल आयोजित किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी रजत सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पी.जी. कॉलेज परिसर के तीरंदाजी ग्राउंड में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में मुख्य रूप में महाविद्यालय के शासी निकाय के उपाध्यक्ष राहुल जैन, विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. मनोज झरिया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा, एस.एस. अली (सहायक प्राध्यापक, हॉली क्रॉस वूमेन कॉलेज), घनश्याम मैत्री एवं राहुल सोनवानी (सचिव, सरगुजा तीरंदाजी संघ) समेत अन्य महाविद्यालय के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैम्पियनशिप, पंजाब में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author