Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में संस्कारधानी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम मे 27 से 30 सितम्बर तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ के पाँच संभाग की टीम जिनमे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा ने भाग लिया.

जिसमें दुर्ग संभाग से खेलते हुए राजनांदगाव पटरी पार क्षेत्र से पाँच खिलाड़ियों जिनमे घनिष्ठा साहू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल किए। मोनिष्का विश्वकर्मा ने 1 गोल किया। पुष्पीता साहू ने रक्षा पंक्ति में मजबूत खेल दिखाया तथा द्विशा निषाद ने बतौर गोलकीपर कई निर्णायक बचाव किया। दक्ष चौबे ने बालक वर्ग में गोलकीपर के रूप में सबसे कम गोल खाने का रिकॉर्ड बनाया। दुर्ग संभाग ने स्वर्ण व कांस्य पदक पर जमाया कब्ज़ा.

खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रदान किया जा रहा निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण तथा खेलो इंडिया द्वारा संचालित विशेष प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रतियोगिता मे चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की गुना (मध्यप्रदेश) में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होना है मे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटने पर खिलाड़ियों का सम्मान रैली आयोजित हुआ. खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी, कोमल सिंह राजपूत, जिला हॉकी संघ सचिव शिवनारायण धकेता, शिव वर्मा, राजा माखीजा सुनील साहू, भरत लाल वर्मा, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी नरेश डाकलिया, रमेश डाकालिया, कुतबुदद्दीन सोलंकी, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, नीलम जैन, गुणवंत पटेल, प्रिंस भाटिया, अब्दुल कादिर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, दिग्विजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशिक्षक भूषण साव एवं अनुराज श्रीवास्तव, कोच किशोर धीवर, चन्द्रहास, दिलीप रावत, महिमा यादव, शकील अहमद, आरती शेंडे, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, गुरुनानक स्कूल प्राचार्य योगेश द्विवेदी, लक्ष्मण यादव, हारुन खान, दीपेश चौबे, छोटू चौबे आदि ने शुभकामनाएँ प्रेषित किये।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *