Basketball

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK स्वर्गीय विनोद नेमी स्मृति राज्य स्तरीय आमंत्रण बास्केटबाॅल स्पर्धा के फाइनल में पहुंची संस्कारधानी की टीम

सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी की बालिका टीम ने जांजगीर में 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित स्व विनोद नेमी स्मृति सिनियर राज्य स्तरीय आमंत्रण बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के फायनल में प्रवेश किया । उन्होंने सेमीफाइनल में भिलाई की टीम को 64-26 अंको से परास्त किया ।

टीम की और से टीम की कप्तान और रेवाडिह वार्ड की अंजली कोडापे ,अदिति कोडापे ,रूमी कोनवर ,अंजनी ,काम्या झा ,आर्या विजय अवारे प्रेरणा रामटेके,प्राची सिंह ,मुग्धा राजगुरू,अनुष्का बेनर्जी ने सेमीफाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

टीम इस प्रकार है अंजली कोडापे (कप्तान ),अंजनी, रूमी कोनवर ,काम्या झा ,प्राची सिंह ,आर्या विजय अवारे , अदिति कोडापे, नंदनी माधो प्रधान ,अनुष्का बेनर्जी ,मुग्धा राजगुरू,प्रेरणा रामटेके, भावना बैरवा. टीम की कोच अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राधा राव है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author