chess

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK संस्कारधानी के आरव लोहिया ओपन शतरंज प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

बेेमेतरा में आयोजित द्वितीय वर्ष ओपन शतरंज प्रतियोगिता में संस्कारधानी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में आरव लोहिया ने अंडर-15 श्रेणी में शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।इसी प्रकार शौर्य लोहिया ने अंडर-9 श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही अवनी पांडेय ने अंडर-7 श्रेणी में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विशिष्ट सम्मान प्राप्त किया। भव्य टाटिया ने 6 में से 5 मैच जीतकर ओपन श्रेणी में सातवाँ स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर कोच देव शक्ति शर्मा ने सभी को शुभकामनाएँ दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author