बास्केटबॉल की खिलाड़ी मोना गोस्वामी का चयन खेल कोटे से रेल्वे में हुआ है। उनका चयन उनके राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। मोना ने चार वर्ष की उम्र से अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव से बास्केटबॉल का प्रशिक्षण लेना शुरू किया. मोना ने बास्केटबॉल अपनी बडी बहन प्रिति गोस्वामी को देखकर खेलना शुरू किया ।
दोनों बहनो के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव की आवासीय योजना में चयनित हुई । यहां भी राजेश्वर राव एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राधा राव का उचित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा।मोना ने व्लादिवास्टोक रूस में आयोजित दसवीं एशिया पसिफिक बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता, एडिलेड ऑस्ट्रेलिया में आयोजित इंटरनेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ,सर्बिया में आयोजित वर्ल्ड स्कूल बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
इसके अतिरिक्त उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स में कांस्य पदक, खेलों इंडिया युथ गेम्स में कांस्य पदक, बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय सब जुनियर, युथ, जुनियर एवं सिनियर प्रतियोगिता में भाग लिया। मोना गोस्वामी की इन्हीं उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए ही उन्हें कई रेल्वे जोन व अन्य शासकीय विभागों से खेल कोटे से नौकरी का ऑफर मिलते रहें है। वे जल्द ही वेस्टर्न रेल्वे मुंबई में ज्वाइन करेंगी । इस उपलब्धि पर उनके प्रशिक्षक द्वय कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव ने बधाई दिए है.

