Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK रुद्राक्षम् के निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण से निकली प्रतिभा, इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में हिस्सा लेंगी ममता साहू

जिले में हॉकी खेल के प्रतिभाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रही रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र, चिखली की नियमित खिलाड़ी ममता साहू का चयन ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता, महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी अरुण चौधरी, छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवरीनारायण धकेता, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ शैलेन्द्र सिंह, क्रीड़ा अधिकारी पी के हरी, परेश वर्मा, अजय लांजेवार, रितु दुबे, यशवंत देशमुख, अनुराज श्रीवास्तव, प्रो हीरेंद्र बहादुर सिंह, रामू पाटिल, कोच किशोर धीवर, ऋषि मेश्राम ने ममता साहू की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव की छात्रा ममता साहू, इस प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनका चयन राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 29 दिसंबर को आयोजित ट्रायल तथा 1 से 4 जनवरी तक दुर्ग में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के उपरांत किया गया।ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन संबलपुर यूनिवर्सिटी, ओड़िशा द्वारा किया जा रहा है, जो 7 से 11 जनवरी तक संबलपुर (ओड़िशा) में आयोजित होगी।

इस प्रतियोगिता में देशभर की उत्कृष्ट विश्वविद्यालय टीमें भाग लेंगी।उल्लेखनीय है कि ममता साहू ने यह सफलता रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी के निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त सतत अभ्यास एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता एनआईएस हॉकी कोच मृणाल चौबे के कुशल मार्गदर्शन से अर्जित की है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *