छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यता प्राप्त जिला कवर्धा द्वारा राज्य स्तरीय रात्रिकालीन 7- A साइड हॉकी प्रतियोगिता 25 से 28 दिसम्बर तक आयोजित किया गया. जिसमें जिला हॉकी संघ ने संकल्प अकादमी कवर्धा को शूटआउट में 4- 1 गोल से पराजित कर राज्य स्तरीय फ्लड लाइट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया.
दोनों ही टीमों का मध्य बड़ा ही रोमांचक मैच दर्शकों को देखने को मिला. निर्धारित समय तक दोनों ही टीम 2- 2 गोल की बराबरी पर रही और इस मैच का फैसला शूटआउट पद्धति से किया गया जिसमें राजनांदगांव ने संकल्प अकादमी कवर्धा को 4- 1 गोल से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया.

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी ने बताया कि स्पर्धा में राज्य से सम्बन्धित 8 टीमों ने भाग लिया. जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की टीम में शकील अहमद, मनीष यादव ( मुसी)मिथलेश पंड्या, खुशाल यादव,संदीप ठाकुर,आदित्य मेश्राम, संदीप यादव, खेमराज सिंहा, सोनू निषाद, सुखदेव निर्मलकर, कोच प्रतीक तिवारी, तौफीक अहमद मैनेजर के रूप में शामिल थे।
टीम की इस उपलब्धि पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, नीलम जैन, भूषण साव, कुतुबुद्दीन सोलंकी , रमेश डाकलीया , प्रकाश सांखला, ज्ञानचंद जैन ,आशा थॉमस, प्रिंस भाटिया, महेंद्र ठाकुर, गुणवंत पटेल, रणविजय प्रताप सिंह, तीरथ गोस्वामी अजय झा, प्रकाश शर्मा, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, अनुराज श्रीवास्तव, रामावतार जोशी, गणेश प्रसाद शर्मा, कुमार स्वामी, बबीता लिलहारे, आशीष सिन्हा, दिग्विजय श्रीवास्तव, मुकेश जायसवाल, कमल चौरसिया, सचिन खोबरागड़े, योगेश द्विवेदी, अभिनव मिश्रा, किशोर धीवर, तौफीक अहमद, राजेश निर्मलकर,सुखदेव निर्मलकर, चंदन भारतद्वाज, अशोक नागवंशी, दीपक यादव, खुशाल यादव, दिलीप राउत, हारून खान, दीपेश चौबे, कृष्णा यादव, अनीश रज़ा, संदीप यादव,आदि ने बधाई दिए.


