Basketball

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK डीपीएस की बास्केटबाॅल टीम ने सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने महेंद्रगढ़ में 9 से 13 सितम्बर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता. फायनल में टीम ने गुरूनानक पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ को 83-46 पांइट से परास्त किया।

यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निर्मला सिंह ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल पिछले कई वर्षों से इस प्रतियोगिता की विजेता टीम है। पहले लीग मैच में गुरूनानक मिशन स्कूल पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश की टीम को 21-07 अंको से ,दुसरे लीग मैच में डीपीएस हैदराबाद को 30-17 अंको से परास्त किया ,तिसरे लीग मैच में ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल निमच को 47-20 अंको से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

क्वार्टर फाइनल में टीम ने डी ए वी लुधियाना को 37-7 अंको से, सेमीफाइनल में एपेक्स स्कूल दिल्ली को 61-34 अंको से परास्त कर फायनल में पहुंची। फायनल में गुरूनानक स्कूल चंडीगढ़ को 83-46 से परास्त कर स्वर्ण पदक जीता. टीम स्कूल गेम्स फेडरेशन के नेशनल में सिधे भाग लेगी।

कोडापे, काम्या झा ,सोफी सिका, अंजनी आर्या, विजय अवारे, कैथरिना नजारथ, नंदनी माधो प्रधान, मुग्धा राजगुरू एवं सौम्या पांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच कुशल रजक एवं मेनेजर फुलमत नेताम थी।
Please follow and like us:

khelnewz

About Author