Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK जिला हाॅकी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, फिरोज असांरी अध्यक्ष तथा शिवनारायाण धकेता सचिव निर्वाचित

जिला हाॅकी संघ का आज 02 अक्टूबर को विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुआ साथ ही वार्षिक आमसभा की बैठक भी आयोजित कि गई. इस अवसर पर संघ के नवनिर्वाचित पदधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी कि घोषणा पश्चात् प्रमाण पत्र का वितरण महापौर मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया.

इस अवसर पर पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ,वरिष्ठ हाॅकी खिलाड़ी, कुतुबुद्धीन सोलंकी, रमेश डकलिया, एम वाय कुरैशी, जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक अरुण शुक्ला, छत्तीसगढ़ हाकी के पर्यवेक्षक अनूप श्रीवास्तव एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक ए एक्का (सहायक संचालक) सहित अन्य सदस्यो की उपास्थिति में आयोजित हुआ।

निर्वाचन अधिकारी गुनेंद्र कुमार साव के द्वारा विधिवत पदधिकारियो के नामो के घोषणा की गई. जिसके तहत अध्यक्ष पद हेतु फिरोज अंसारी, उपाध्यक्ष भुषण साव, दौलत सिंग चंदेल, सुश्री आशा थामस, सचिव पद हेतु शिवनारायाण धकेता, सह-सचिव महेंद्र सिंग ठाकुर, अनुराज श्रीवास्तव, गुणवंत पटेल, श्रीमती बबिता लिल्हारे, वीरेंद्र सिंग भाटिया को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया.

कार्यकरिणी सदस्य पद पर कुमार स्वामी, गणेश प्रशाद शर्मा, संदीप सिंग ग्रेवाल, श्रीमती शबनम बानो खान, खुशाल यादव सहित सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अंसारी ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि जिला हॉकी संघ की स्थापना 1969 से हुई है जो वर्तमान तक स्थापित है। आज जो सेंट्रल गवर्मेंट की नई खेल नीति है उसी के आधार पर जिला हॉकी संघ के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण किया जा रहा है उन्होंने बताया कि विगत 10 वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयनित टीम में हर वर्ग पर लगभग 5 से 10 खिलाड़ी भाग लेते आ रहे है। जिला हॉकी संघ आने वाले समय में सभी पदाधिकारी व वरिष्ठजनों के साथ मिलकर हॉकी को बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *