Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK खेलो इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर जनरल श्री श्रीवास्तव से हाकी इंडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया मुलाकात

छत्तीसगढ़ राज्य में हॉकी खेल के समग्र विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हॉकी इंडिया के सह-सचिव फ़िरोज़ अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय खेल प्राधिकरण (खेलों इंडिया) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव से सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष द्वय श्री मनोज भोरे, कार्यकारिणी सदस्य अरुण सारस्वत, जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कोच पूर्व ओलंपियन रजनीश मिश्रा आदि शामिल थे.प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में संचालित खेलो इंडिया योजनाओं एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए इन कार्यक्रमों के दायरे और प्रभाव को और बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकि प्रदेश के अधिकाधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं एवं अवसरों का लाभ मिल सके।

बैठक में विशेष रूप से राज्य में हॉकी खेल की बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिभाओं को ध्यान में रखते हुए नए हॉकी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर सरगुजा, कबीरधाम और कोरबा जैसे आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के साथ दुर्ग में अतिरिक्त हॉकी सेंटर स्थापित किए जाएं, जिससे उभरते खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अवसंरचना तथा विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

डीडी जी मयंक श्रीवास्तव ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना तथा खेलों के विकास से संबंधित प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए सभी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author