Basketball

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK ओलंपियन बास्केटबॉल खिलाड़ी टेस्स मेडगेन का विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ राजनांदगाव आगमन

सर्वग्य राव बास्केटबॉल अकादमी राजनांदगाव द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल खेलो इंडिया अकादमी एवं युगन्तर खेलों इंडिया अकादमी राजनांदगाव के सहयोग से बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर सह ट्रायलस का आयोजन 28 एवं 29 जून को दिग्विजय स्टेडियम एवं रेवाडीह स्तिथ सर्वाग्य राव बास्केटबॉल अकादमी में किया जा रहा है.

इस कैंप में राजनांदगाव के मेडलिस्ट खिलाडी एवं देश भर के चुनिंदा खिलाडी भाग लेंगे. कैंप के लिए ऑस्ट्रेलिया से एडिलेड लाइटनिंग टीम की जनरल मैनेजर, दो बार की ओलिंपियन, ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की कप्तान टेस्स मैडगेन, विनोद नायर, शरणी रए इन्न, लिना ज़हे एन और एडिलेड लाइटनिंग के ओनर मोहन पेंग कू का रायपुर और राजनांदगाव में भव्य स्वागत किया गया.

टेस्स ने कहा की राजनांदगाव में बास्केटबॉल खेल की अंतर्राष्ट्रीय लेवल की सुविधा मौजूद है. आज की ट्रेनिंग में टेस्स ने खिलाड़ियों की स्किल को देख कर तारीफ़ की.टेस्स एवं उनकी टीम इस कैंप के द्वारा अपनी महिला नेशनल लीग की टीम के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों एवं उनकी डेवलपमेंट टीम के खिलाड़ियों को चयनित करने का प्रयास भी करेंगे.

इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील गोलछा, अमित, तीरथ गोस्वामी, राहुल पाण्डेय, राजेश सिंह, विजय रामा राजू, आशीष चलापुरम, डोरीन नज़ारेठ, बाजीराव, सतीश अग्रवाल, दिग्विजय स्टेडियम में कलवा राधा राव से नियमित ट्रेनिंग लेने वाले छोटे छोटे बच्चे एवं उनके अभिभावक गण उपस्थि रहे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author