सर्वग्य राव बास्केटबॉल अकादमी द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल खेलो इंडिया अकादमी एवं युगान्तर खेलों इंडिया अकादमी राजनांदगाव के सहयोग से बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर सह ट्रायलस का आयोजन 28 एवं 29 जून को दिग्विजय स्टेडियम एवं रेवाडीह स्तिथ सर्वाग्य राव बास्केटबॉल अकादमी में किया जायेगा.
इस कैंप में जिले के मैडलिस्ट एवं देश भर के चुनिंदा खिलाड़ी भाग लेंगे. कैंप के लिए ऑस्ट्रेलिया से एडिलेड लाइटनिंग टीम की जनरल मैनेजर, दो बार की ओलिंपियन, ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की कप्तान टेस्स मैडगेन, विनोद नायर, शरणी रए इन्न, लिना ज़हे एन और एडिलेड लाइटनिंग के ओनर मोहन पेंग कू आ रहे है.
कैंप के द्वारा महिला नेशनल लीग की टीम के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों एवं उनकी डेवलपमेंट टीम के खिलाड़ियों को चयनित करने का प्रयास भी होगा. यह टीम ऑस्ट्रेलियन लीग की सर्वश्रेष्ठ टीम है. ओलंपिक बास्केटबॉल खिलाड़ियों का बास्केटबॉल की नर्सरी राजनांदगाव में आना अत्यंत ही गर्व का पल है.

