Sport News

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK ओपन नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रेहान ने जीता स्वर्ण पदक

मोदीनगर में 03 से 14 फरवरी तक आयोजित ओपन नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजनांदगांव के वेटलिफ्टर रेहान खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूथ वर्ग के 94 किलोग्राम ग्रुप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया ।रेहान ने स्नेच में 125 तथा क्लीन एंड जर्क में 161 किलोग्राम सहित कुल 286 केजी वजन के साथ गोल्ड मेडल जीता.

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को मिला एकमात्र स्वर्ण पदक रेहान खान के खाते में आया.स्वर्ण पदक जीतने के पश्चात रेहान खान ने विजय बघेल दुर्ग सांसद एवं प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ अध्यक्ष से उनके निज निवास सेक्टर-5, भिलाई में सौजन्य भेंट किया।

इस अवसर पर सांसद श्री बघेल ने रेहान को मेडल पहनाकर उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।

इस अवसर पर प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ के उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, कोच अजय लोहार, मजहर खान, छबि राम विश्वकर्मा एवं कोमल सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author