Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK 600 स्कूली बच्चों के साथ क्रीड़ा भारती ने मनाया योग दिवस

बाहरवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर क्रीड़ा भारती महानगर द्वारा आडवाणी स्कूल, बीरगांव में योग अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बीरगांव के विभिन्न स्कूलों से 600 बच्चे एवं नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश पटेल प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे. प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच नीता डूमरे उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती, प्रांजल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष रायपुर महानगर, वीरेन्द्र देशमुख (मंत्री, क्रीड़ा भारती, रायपुर महानगर), कोष प्रमुख विशाल हियाल, सोशल मीडिया प्रभारी रोमन पटेल, महानगर कार्यालय प्रमुख भूपेश पुष्पकार, महानगर सूर्यनमस्कार प्रमुख सूरज यादव आदि की मौजूदगी रही।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने वाले सभी बच्चों के लिए क्रीड़ा भारती महानगर के द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। सहभागी स्कूल में चंद्रा स्कूल, श्री शंकरा स्कूल, आडवाणी आर्लिकन स्कूल, ईश्वर पब्लिक स्कूल, रायपुर पब्लिक स्कूल, मां मावली स्कूल, प्रताप पब्लिक स्कूल, श्री किड्स स्कूल, यशोदा स्कूल, जीसस स्कूल, श्री शिवम स्कूल, वेदांता स्कूल प्रखर स्कूल, माँ बंजारी स्कूल, आश्रय स्कूल, विद्या मंदिर, ज्योति विद्या मंदिर, आदर्श स्कूल, गुरुकुल मंडल, गुरुकुल विद्यालय, शामिल हुए। सभी स्कूलों से 600 प्रतिभागी इस आयोजन में सम्मिलित हुए। साथ में बीरगांव से जनसामान्य ने भी इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author