SGFI से मान्यता प्राप्त खेल थाई बॉक्सिंग की राष्ट्रीय संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में पंजाब थाई बॉक्सिंग संघ द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की 16वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 07 से 09 नवंबर तक अमृतसर (पंजाब) में आयोजित किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन, महासचिव लखन कुमार साहू ने आगे बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छ ग का 21 सदस्यों का दल घोषित किया गया है। जिसमें 07 बालक और 10 बालिका खिलाड़ी भी शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग दल में एकलव्य खेल परिसर गीदम, दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) से 06 खिलाड़ी, 01 अधिकारी, बालोद से 07 खिलाड़ी, एक अधिकारी एवँ रायपुर से 04 खिलाड़ी, एक अधिकारी तथा उत्तर बस्तर काँकेर से 01 अधिकारी चयनित हुए है।अत्यंत ही गर्व का विषय है कि थाई बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा 16वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप हेतू गठित टेक्निकल समिति में रायपुर के अनीस मेमन चीफ जज तथा एकलव्य खेल परिस – गीदम, दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू रेफ़री एवं जूरी के रूप में चुनी गई है।
प्रदेश दल के कोच / मैनेजर का दायित्व काँकेर (उत्तर बस्तर) की श्रीमती नजमा परवीन कुरैशी और बालोद की भुनेश्वरी निर्वहन करेंगी।बालिका खिलाड़ी
लच्छी कवासी, पायके कवासी, सोमानी मरकाम, रामे कवासी (एकलव्य खेल परिसर, गीदम, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर), प्रियंका साहू, मानसी तांडी, पिंकी गुप्ता, दीपाली बघेल (रायपुर), अंजली साहू, चिकलेश्वरी (बालोद)
बालक खिलाड़ीमंगल साय नाग एवँ पप्पू कश्यप (दोनों एकलव्य खेल परिसर, गीदम, दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर), बामन कुमार सिन्हा, आयुष जसूजा, मनीष देशमुख, संयम यादव, मयंक साहू (सभी बालोद)

