Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK सीनियर वालीबाल टीम का सिलेक्शन ट्रायल्स 16 दिसम्बर को राजधानी में

जिले की सीनियर (महिला एव पुरुष) वालीबाल टीम का सिलेक्शन ट्रायल्स 16 दिसम्बर को शाम 04:00 बजे सप्रे स्कूल के मैदान में रखा गया है. जिसमें जिले में निवासरत जो भी खिलाड़ी है वे सभी भाग ले सकते हैं. सभी खिलाडी प्रॉपर किट में आकर चयन स्पर्धा में शामिल हो सकते हैं।

चयनित जिले की टीम 20वीं अंतर जिला (महिला एव पुरुष) वालीबाल चैंपियनशिप जो कि 25 से 28 दिसंबर तक भिलाई में आयोजित है में भाग लेंगी। जहाँ पर सीनियर छत्तीसगढ़ (महिला एवं पुरुष) वर्ग की वॉलीबॉल टीम का चयन किया जाएगा जो 4 से 11 जनवरी तक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेंगे ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author