Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय इंटर सेक्टर टेबल टेनिस स्पर्धा के बॉयज में रायपुर व गर्ल्स में दुर्ग सेक्टर बना विजेता

उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शा. जे योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय द्वार 29 से 30 सितंबर तक राज्य स्तरीय इंटर सेक्टर स्पर्धा का आयोजन सप्रे स्कुल टीटी हॉल में आयोजित किया गया.विजेताओं को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अंजली भटनागर ने पुरुस्कृत किया.

इस दौरान विशेष अतिथि शरद शुक्ला उपाध्यक्ष छ्ग ओलंपिक संघ, विनय बैसवाड़े, डॉ रामानंद यदु, डॉ दिनेश नामदेव खेल संचालक हेमचंद यादव विवि, डॉ अरुण चौधरी ऑब्जरवर एवं डॉ महेन्द्र रजक क्रीड़ा समन्वयक उच्च शिक्षा विभाग उपस्थित थे.

आयोजन सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी रूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया की बॉयज केटेगरी में रायपुर सेक्टर ने लगातार तीसरे वर्ष दुर्ग सेक्टर को 3-0 से हराकर विजेत का ख़िताब जीता. वही इसी अंतर से गर्ल्स केटेगरी में दुर्ग सेक्टर ने रायपुर सेक्टर को हराकर चौथे वर्ष लगातार ख़िताब पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखा.

इस प्रतियोगिता में 12 सेक्टर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, बस्तर, कांकेर, बिलासपुर, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा, सरगुजा एवं सूरजपुर सेक्टर की महिला पुरुष टीमों के 108 खिलाड़ियों ने भाग लिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author