Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK जिला अंतर संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता राजधानी में हुआ संपन्न

राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में 12 से 15 मार्च तक जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक संस्थान, प्रतिष्ठित संस्थान, निजी संस्थान के कर्मचारियों (सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल) एवं प्रोफेशनल्स (सी.ए., डाक्टर, वकील, पत्रकार, प्रशिक्षक आदि) के लिये आयोजित रायपुर जिला अंतर संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुआ ।

प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के ज़ोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा थे तथा अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी ने किया। मंच पर संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी एवं मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन अजीत बेनर्जी ने किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के अंतिम परिणाम में

पुरुष एकल वर्ग

विजेता – कल्पेश जादवानी (कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी), उपविजेता- गिरिराज बागड़ी (बागड़ी इंटरप्राइजेस) 2-0 तृतीय – गजेंद्र चौहान (एस. एकेडमी), चतुर्थ – अरविंद कुमार शर्मा (कारपोरेट एडवाइजर) लक्की युगल वर्गविजेता शैलेश गोलछा (सुजाता इंडस्ट्रियल केमिकल्स) एवं सागर दासगुप्ता (सुभाष स्टेडियम सेंटर), उपविजेता- शैलेश डागा (अमूल डिस्ट्रीब्यूटर्स) एवं कृष्णा जोशी (डी के एजुकेटर्स) 2-0, तृतीय गिरिराज बागड़ी (बागड़ी इंटरप्राइजेस) एवं दिव्या आमदे (सी.एस.पी.डी.सी. एल.), चतुर्थ परिवेश मिश्रा (प्रकाश एग्री फार्म्स) एवं मंदार कुलकर्णी एचडीएफसी

महिला एकल वर्ग

विजेता- दिव्या आमदे (सी.एस.पी.डी.सी. एल.), उपविजेता- डा. स्वाति बांठिया (होम्योपैथी) 2-0 तृतीय- प्रमिला ठाकुर (सेवानिवृत्त न्यू इंडिया इश्योरेंस), चर्तुथ- रेणुका सुब्बा (सेवानिवृत्त पूर्व निरीक्षक, पुलिस कमिश्नरेट).

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे तथा सहायक निर्णायक पुलकित यदु थे. इस अवसर पर जी.एल. अग्रवाल, एस.ए. अली, डॉ अविनाश इंग्ले, प्रदीप दासगुप्ता, विनय केजरीवाल, एस.पी. चंद्राकर, दीपक वर्मा, शिरीष देव, जे.एम. राठोड, राजशेखर शर्मा, प्रिया चावड़ा आदि उपस्थित थे. यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author